गाज़ियाबाद। मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने बुधवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के विकास कार्यों, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, ट्रैफिक सुधार, जलभराव, स्वच्छता एवं अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।


कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समय सीमा में सभी परियोजनाएं पूर्ण की जाएं।
इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, ट्रैफिक विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर शहर को स्वच्छ, सुगम और आधुनिक स्वरूप देने का आह्वान किया।















































