प्रज्ञात समाचार | सूरत के मशहूर हीरा कारोबारी और हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन सावजी ढोलकिया एक बार फिर दिवाली 2025 के मौके पर सुर्खियों में हैं। उन्हें ‘दिवाली बोनस के किंग’ कहा जाता है, क्योंकि पिछले 30 सालों से वे अपने कर्मचारियों को सामान्य बोनस नहीं, बल्कि कार, फ्लैट और ज्वेलरी जैसे शानदार तोहफे देते आए हैं ।
इस बार का दिवाली सरप्राइजढोलकिया ने इस साल के दिवाली गिफ्ट का खुलासा अभी तक नहीं किया है, लेकिन पूरे देश और उनके कर्मचारियों में इस बारे में जबरदस्त उत्सुकता है। पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी वे कुछ बड़ा और अनोखा सरप्राइज देंगे — संभवतः फिर से कार, घर या किसी नई लग्जरी सुविधा के रूप में ।
ढोलकिया की गिफ्ट परंपरावर्ष 2014 में उन्होंने 491 कारें और 200 फ्लैट कर्मचारियों को गिफ्ट किए थे।साल 2015 में यह संख्या बढ़ी और उन्होंने 1,200 कर्मचारियों को कार और घर जैसी सौगातें दीं।2018 में उन्होंने अपने कर्मचारियों को कारें और फिक्स्ड डिपॉजिट दिए।कंपनी में 25 साल पूरे करने वाले तीन वरिष्ठ कर्मचारियों को मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी कारें भेंट की गईं ।
कर्मचारियों के लिए उनका दृष्टिकोणसावजी ढोलकिया का मानना है कि कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी उसके कर्मचारी हैं। इसलिए वे उन्हें परिवार की तरह मानते हैं। अब तक 4,000 से अधिक कर्मचारियों को वह कारें, फ्लैट और ज्वेलरी गिफ्ट कर चुके हैं। इसके अलावा, वे अपने कर्मचारियों के माता-पिता को भी सम्मान के तौर पर छुट्टियों पर भेजते हैं ।
इस बार दिवाली 2025 पर सावजी ढोलकिया का सरप्राइज अभी रहस्य बना हुआ है, लेकिन उनकी परंपरा और उदारता को देखते हुए माना जा रहा है कि जब भी वे घोषणा करेंगे, वह पूरे देश में चर्चा का विषय बने
सच की आवाज , जनता के साथ


















































